गर्भवती महिला के कमर में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

प्रेगनेंसी के दौरान क्यों होती है कमर दर्द की समस्या

गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं को कमर में दर्द की शिकायत अक्सर दूसरी तिमाही से होती है. इसकी कई वजह हो सकती हैं.

प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को कमर दर्द की परेशानी होती है. ये परेशानी अक्सर दूसरी तिमाही से शुरू होती है. इसकी कई वजह हो सकती हैं. दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ते वजन की वजह से महिला की रीढ़ की हड्डी पर भार बढ़ता है, जिससे कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है.

इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में रिलेक्सिन नामक हार्मोन बनता है, जिसकी वजह से हड्डियां और जोड़ शिथिल हो जाते हैं. जोड़ों के ढीले होने के कारण भी कमर दर्द की समस्या हो जाती है. वहीं प्रेगनेंसी में शरीर का सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी बदल जाता है, जिसकी वजह से अनजाने में ही गर्भवती महिलाओं के उठने बैठने का तरीका बदलने लगता है जो दर्द की वजह बन सकता है. साथ ही मानसिक तनाव भी कमर की मांसपेशियों में कई बार खिंचाव पैदा कर देता है, जिससे कमर में दर्द की समस्या हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info